प्रधानमंत्री ने भाजपा के सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप को नकारा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 26, 2010
सीबीआई का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सोमवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा के इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया कि सरकार सीबीआई का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि सीबीआई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के सोहराबुद्दीन की मुठभेड़ में हत्या के मामले की जांच कर रही है और सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है.
उन्होंने कहा कि इस बारे में भाजपा द्वारा लगाये गये आरोप सही नहीं हैं. उन्होंने आशा जतायी की भाजपा सदन की कार्यवाही में गतिरोध पैदा नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि सदन सुचारु और रचनात्मक ढंग से काम करे यही उनकी सरकार की इच्छा है और आम जनता भी यही चाहती है.
उन्होंने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं करने की अपील करते हुये कहा कि उनकी सरकार किसी भी मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है.