राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 01:21:51 IST, Friday, 30 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में तीसरे दिन भी हंगामा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 29, 2010
 
Sushma-Swaraj-Lok-Sabha.jpg
भाजपा ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की
संसद में इस बात को लेकर सत्तापक्ष और संयुक्त विपक्ष पर गतिरोध बना हुआ है कि इस मुद्दे पर बहस किन प्रावधानों के तहत करायी जाये. विपक्ष इस बात पर अड़ा हुआ है कि इस बहस के बाद हर हाल में लोकसभा में मतदान कराया जाये जिसे सरकार मानने को तैयार नहीं है.

इसी मुद्दे पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करना लगातार तीसरे दिन भी जारी रखा. विपक्ष का ने सदन के अंदर और बाहर भी विरोध करने की नीति पर अमल किया. जबकि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने विपक्ष की इस मांग को ठुकरा दिया है कि स्थगन प्रस्ताव के तहत बहस कराये जाने के बाद इस पर मतदान भी कराया जाये.

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनसे हस्तक्षेप करने को कहा. इस प्रतिनिधिमण्डल में लालकृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज और दूसरे नेता शामिल थे.

जबकि गैर एनडीए दलों ने इस मुद्दे पर संसद भवन में विरोध प्रदर्शन किया जिसमें माकपा, भाकपा, राष्ट्रीय जनता दल, अन्नाद्रमुक और तेलुगु देशम शामिल थीं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भाजपा ने कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप लगाया
  भाजपा ने झारखण्ड में शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया
  महंगाई कम करने के लिये उठाये गये कदमों का असर कुछ ही हफ्तों में दिखेगा: प्रधानमंत्री
  महंगाई पर काबू पाने के लिये आवश्यक वस्तुओं का आयात शुल्क मुक्त: केंद्र
  महंगाई बढ़ने के लिये केंद्र की पूंजीपरस्त नीतियां दोषी: मायावती
  मुरली देवड़ा ने राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरक योजना का राजस्थान से आरंभ किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.