राज्यों से समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:22:25 IST, Monday, 2 August 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी समिति ने कश्मीर के हालात पर चर्चा की
merisarkar news service
New Delhi, August 02, 2010
 
Manmohan-at-NDC-2010.jpg
कश्मीर के हालात पर कैबिनेट की सुरक्षा समिति में विचार
रविवार रात को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक हुई जिसमें कश्मीर घाटी के हालात पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. ये पिछले एक महीने में दूसरी बार है कि कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक को कश्मीर घाटी के हालात पर चर्चा करने के लिये बुलाना पड़ा है.

खबरों के मुताबिक इस बैठक में राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों की राय जानी गयी. इसके अलावा इसमें राज्य के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला के उस प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई जिसमें उन्होंने इससे निपटने के लिये सभी पक्षों से विचार विमर्श करने की बात कही थी.

गृहमंत्री पी. चिदंबरम, वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षामंत्री एके अन्टोनी के अलावा भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे.

एक संबंधित घटनाक्रम में कश्मीर के पाम्पोर इलाके में उग्र प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिये सुरक्षा बलों द्वारा की गयी कार्यवाही में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये.

एक अन्य घटना में ख्रू इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्यालयों में आग लगा दी और वाहनों को भी जला दिया. यहां पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिये सुरक्षा बलों द्वारा चलायी गयी गोलियों से एक महिला की मौत हो गयी और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गये.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  कश्मीर घाटी में हड़ताल से दूसरे दिन भी जनजीवन ठप
  कश्मीर घाटी से कर्फ्यू उठाया गया
  कश्मीर दौरे में पृथकतावादियों को बातचीत का नया प्रस्ताव दे सकते हैं प्रधानमंत्री
  कश्मीर में किशोर की मौत के मामले में बीएसएफ ने सिपाही की गलती मानी
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.