मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 02, 2010
4 अगस्त तक किये जा सकेंगे आयकर रिटर्न दाखिल
आयकर विभाग ने रिटर्न दाखिल करने की तारीख को बुधवार तक आगे बढ़ा दिया है. विभाग ने कहा कि कुछ तकनीकी मुश्किलों और खराब मौसम की वजह से लोगों को रिटर्न फाइल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी लेकिन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि इस तारीख को 4 अगस्त तक आगे बढ़ा दिया गया है.
वक्तव्य के अनुसार 4 अगस्त तक दाखिल किये गये सभी रिटर्न, चाहें वो इंटरनेट से फाइल किये गये हों या कागजी तौर पर अंतिम तारीख के पहले जमा किये रिटर्न ही माने जायेंगे.
कुछ कर दाताओं ने शिकायत की थी कि उन्हें ई-फाइलिंग और फाइलों को अपलोड करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ा था.