बेवजह की हिंसा से कश्मीर घाटी की समस्या सुलझाने में कोई मदद नहीं मिलेगी: गृहमंत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 04, 2010
हिंसा से कोई रास्ता नहीं निकलेगा: गृहमंत्री
गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि कश्मीर घाटी में इस तरह के उग्र और हिंसक प्रदर्शनों से समस्या को सुलझाने में कोई मदद नहीं मिलेगी. उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि वे सोच समझ कर कोई कदम उठाये और ऐसी हिंसा से बचने की कोशिश करें.
उन्होंने कहा कि राजनीतिक बातचीत को शुरू करना ही किसी समस्या के हल का सबसे बेहतर तरीका है ताकि कश्मीर घाटी में शांति बहाल की जा सके.
गृहमंत्री ने कश्मीर की हिंसा के संदर्भ में दोनों सदनों में बुधवार को बयान देते समय ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई तरह के राजनीतिक उपायों पर विचार कर रही है ताकि कश्मीर घाटी के हालात सामान्य बनाये जा सकें.