जम्मू कश्मीर की बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 05, 2010
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक राज्य के लेह जिले में आयी अब तक की सबसे भयानक बाढ़ की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. अचानक आयी बाढ़ की वजह से श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा है.
इस बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में कई जगह पर यातायात बाधित होने के समाचार भी मिल रहे हैं.
इसके अलावा उत्तराखण्ड के चमोली में जमीन धसकने की वजह से पांच लोगों की मौत होने की खबर मिली है.
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश की खबरें मिल रही हैं. जिसकी वजह से तराई और पश्चिमी क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ने के समाचार मिल रहे हैं.
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश हुई है.