राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:52:19 IST, Thursday, 12 August 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
सरकार भोपाल गैस दुर्घटना के मामले को दोबारा खोलने पर काम कर रही है: गृहमंत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 11, 2010
 
P Chidambaram 001.jpg
भोपाल दुर्घटना के मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया: गृहमंत्री
बुधवार को केंद्र सरकार ने माना कि भोपाल गैस दुर्घटना के मामले को उतनी गंभीरता से नहीं लिया गया जितने की जरूरत थी. इस मामले में लोकसभा में एक बहस के दौरान बोलते हुये गृहमत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस दुर्घटना को लेकर उतनी गंभीरता नहीं दिखायी और पीड़ियों की समस्याओं पर उतना ध्यान नहीं दिया जितने की जरूरत थी.

हालांकि गृहमंत्री ने पिछले 26 सालों में किसी विशेष सरकार पर निशाना नहीं साधा लेकिन उन्होंने माना कि इस मामले में बहुत सी गलतियां हुई हैं.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस मामले को दोबारा खोलने और दोषी व्यक्तियों को दण्ड दिलवाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने सदन को सूचित किया कि यूनियन कार्बाइड के उस समय के मुखिया वारेन एंडरसन के खिलाफ मामलों को रद्द नहीं किया गया है और सीबीआई वारेन एंडरसन के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  25 वर्षों के इंतजार के बाद भोपाल मामले में 8 अभियुक्तों को मात्र 2 वर्ष की सजा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.