उपभोक्ता
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:58:22 IST, Sunday, 22 August 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
बिहार के नालंदा में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी मिली
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 20, 2010
 
Ancient-Nalanda-University.jpg
ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालक के भग्नावशेष
राज्यसभा ने शुक्रवार को इस विधेयक को पारित कर दिया है. इसके अन्तर्गत बिहार के नालंदा में एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित किया जायेगा. प्राचीन भारत में नालंदा को उच्च शिक्षा का विश्व विख्यात केंद्र होने का गौरव प्राप्त था. भारत के अलावा 16 अन्य पूर्व एशियाई देशों की सरकारें नालंदा को एशिया के पुनर्जागरण के केंद्र के रूप में विकसित करने पर काम कर रही हैं.

भावी नालंदा विश्वविद्यालय को आधुनिक और प्राचीन शिक्षा के संगम के रूप में विकसित करने की योजना है. सरकार ने इसके लिये नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री और लेखक अमर्त्य सेन के नेतृत्व में अंतरिम प्रबंधन बोर्ड बनाने की मंजूरी भी दे दी है.

नालंदा बिहार की राजधानी पटना के पूर्व में 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. नालंदा में पांचवी सदी ईसा पूर्व विशाल विश्वविद्यालय था जिसमें उस समय 10 हजार से अधिक छात्र विद्याध्ययन करते थे. उस विश्वविद्यालय में 9 मंजिलों का पुस्तकालय भवन था जिसके भग्नावशेष आज भी नालंदा में मौजूद हैं.

राज्यसभा द्वारा पारित नालंदा विश्वविद्यालय विधेयक 2010 के अन्तर्गत 441 एकड़ में विशाल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा जिसमें दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के छात्र अध्ययन कर सकेंगे.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  पारिवारिक व्यापार की तरह चलाये जा रहे 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को बंद करने का केंद्र का निर्णय
  पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य पर नियंत्रण समाप्त करने से महंगाई नहीं बढ़ेगी: योजना आयोग
  प्रणब मुखर्जी ने 'बहुत बढ़िया' बजट पेश किया: प्रधानमंत्री
  प्रतिष्ठा की रक्षा के नाम पर की गई हत्याओं से निपटने के लिये केंद्र अलग कानून बनायेगा
  प्रधानमंत्री ने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिये मुख्यमंत्रियों से कृषि उत्पादकता बढ़ाने की अपील की
  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने ने यूपीए सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड जारी किया
  प्रवासी भारतीयों को शीघ्र ही भारत में वोट देने का मौका मिलेगा: प्रधानमंत्री
  बेवजह की हिंसा से कश्मीर घाटी की समस्या सुलझाने में कोई मदद नहीं मिलेगी: गृहमंत्री
  बैंगलोर पुलिस की अपना चैनल खोलने की योजना
  
  भारत ने कश्मीर में अशांति भड़काने के लिये लश्कर को जिम्मेदार ठहराया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.