राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:16:23 IST, Tuesday, 24 August 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सात सहयोगियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 23, 2010
 
Enforcement-Directorate.jpg
शनिवार को रांची न्यायालय ने जारी किये वारंट
अरबों रुपयों का गबन करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की पहल पर रांची के एक विशेष न्यायालय ने मधु कोडा़ के सात सहयोगियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किये हैं. प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है.

प्रवर्तन निदेशालय में सूत्रों ने कहा कि विशेष न्यायालय ने विजय जोशी, मनोज कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सौबिक चट्टोपाध्याय, रोहिताश कृष्णन, अजय अमोलचंद बाफना और अनिल आदिनाथ बस्तावडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये हैं.

सूत्रों ने कहा कि ये सभी निदेशालय द्वारा जारी सम्मनों से भागते फिर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अनिल बस्तावड़े इंडोनेशिया में छुपा हुआ है. उस पर आरोप है कि उसने कोड़ा द्वारा गबन किये हुये 200 करोड़ रुपयों का निवेश दुबई के भवन निर्माण क्षेत्र में किया है.

ये सभी लोग मधु कोड़ा के बेहद खास रहे विकास सिन्हा और बिनोद सिन्हा के करीबी बताये जा रहे हैं. विकास सिन्हा को प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही गिरफ्तार किया था और वह इस समय रांची के कारागार में बंद है जबकि बिनोद सिन्हा फरार है.

कुछ ही दिन पहले प्रवर्तन देशालय ने कोड़ा के दो सहयोगियों मनोज पुनमिया और अरविंद व्यास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सतर्कता आयोग ने गिरफ्तार किया
  झारखण्ड बंद के पहले दिन हिंसा में 2 की मौत कई घायल, माओवादियों ने रेल स्टेशनों और पटरियों को निशाना बनाया
  झारखण्ड में त्रिशंकु विधानसभा, सत्ता के लिये जोड़ तोड़ तेज
  झारखण्ड में मतदान पांच चरणों में, पहला मतदान 27 नवंबर को
  झारखण्ड में माओवादी के बारूदी सुरंग हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौत
  झारखण्ड में सरकार गठन पर सहमति नहीं, झामुमो का दावा शिबू मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ेंगे
  झारखण्ड विधानसभा शीघ्र भंग होगी: चिदंबरम
  ट्राई (TRAI) ने लैंड लाइन नंबरों को भी दस अंको का करने को कहा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.