राज्यों से समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:28:56 IST, Tuesday, 24 August 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
रक्षाबंधन के अवसर पर परंपरागत उल्लास और उत्साह
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 24, 2010
 
Raksha-Bandhan-Festival.jpg
रक्षाबंधन के अवसर पर परंपरागत उल्लास और उत्साह
भाइयों और बहनों के बीच परस्पर स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व संपूर्ण देश में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर दिल्ली सरकार ने सभी महिलाओं को डीटीसी के बसों में शाम पांच बजे तक नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा दी है.

सभी मुख्य शहरों मे यातायात पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाये रखने के लिये व्यापक व्यवस्थायें की है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन के साधनों का प्रयोग करें.

इस अवसर पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनायें और बधाइयां दी हैं.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाइयों और बहनों के बीच परस्पर प्रेम का प्रतीक है जो सदियों से सभी समुदायों के लोगों में समान रूप से विद्यमान है.

उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामित अंसारी ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व पारिवारिक प्रेम के साथ साथ सामाजिक सदभाव को भी सशक्त बनाता है.

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस पर्व का प्रयोग महिलाओं की प्रतिष्ठा और समाज में शांति और सदभाव बढ़ाने के लिये किया जाना चाहिये.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  2010 के स्वागत में दुनिया भर में जश्न, सुरक्षा में चौकसी
  61वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड और रंगारंग कार्यक्रम
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.