विज्ञान जगत
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:47:30 IST, Wednesday, 25 August 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
केंद्र ने उड़ीसा में वेदांता की बॉक्साइट खनन परियोजना को पर्यावरण मंजूरी देने से इंकार किया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 24, 2010
 
Jairam Ramesh RH Khwaja.jpg
केवल तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया: जयराम रमेश
केंद्र के इस कदम से अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता की इस प्रस्तावित परियोजना को बड़ा झटका लगा है. इस परियोजना में वेदांता समूह उड़ीसा में बॉक्साइट के खनन के क्षेत्र में 1.7 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा था.

सोमवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुये केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि यह प्रस्तावित परियोजना वन एवं पर्यावरण कानूनों का गंभीर उल्लंघन करती है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वन सलाहकार समिति के सुझावों को स्वीकार कर लिया. समिति ने वेदांता की इस परियोजना को दी गयी अनुमति को वापस लेने का सुझाव दिया था.

श्री रमेश ने उन आरोपों को भी नकार दिया कि सरकार ने उड़ीसा में पॉस्को की परियोजना को मंजूरी देने के लिये कोई डील कर ली है जिसके तहत वेदांता की परियोजना को दी गई पर्यावरण संबंधी मंजूरी वापस ले ली गई है.

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने 2007 में पॉस्को की परियोजना को सैद्धान्तिक अनुमति दे दी तो इसका अभिप्राय यह नहीं है कि वह अनुमति भी स्थायी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पॉस्को को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि उसकी परियोजना द्वारा पर्यावरण कानूनों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुये क्यों नहीं यह अनुमति भी रद्द कर दी जाये.

इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी दिलवाने के लिये उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश से मिले भी थे.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  सरकार का बीटी बैंगन की खेती की अनुमति देने से इंकार
  सरकार दूसरी पीढ़ी के अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक और आकाश प्रक्षेपास्त्र का विकास करेगी
  सरकार दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लेगी: चिदंबरम
  सरकार नक्सल विरोधी अभियान में हवाई शक्ति के प्रयोग पर विचार करने को तैयार: चिदंबरम
  सरकार ने अल-क़ायदा से जुड़े 100 आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया
  सरकारी कंपनियों की महिला कर्मचारी निजी क्षेत्र की तुलना में ज्यादा खुश: सर्वे
  सर्वोच्च न्यायालय की क्षेत्रीय पीठों के गठन के पक्ष में नहीं हैं मुख्य न्यायाधीश
  सेबी ने निजी क्षेत्र की 14 कंपनियों को यूलिप योजनायें जारी करने से रोका
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.