प्रधानमंत्री ने जवाहर लाल स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अगस्त 29, 2010
प्रधानमंत्री ने खेल तैयारियों का निरीक्षण किया
राष्ट्रमण्डल खेलों के आरंभ का समय नजदीक आते देख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रविवार को स्वयं इन तैयारियों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खेल मंत्री एम. एस. गिल और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के साथ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे और वहां चल रहे कामों का निरीक्षण किया.
प्रधानमंत्री ने वहां खिलाड़ियों के लिये तैयार की गई कई सुविधाओं, मुख्य खेल आयोजन स्थल, रॉयल बॉक्स, दर्शकों के बैठने के स्थानों और दूसरी तैयारियों का निरीक्षण किया.
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से अपने प्रयासों को दोगुना करने को कहा ताकि बाकी बचे काम को समय से पूरा किया जा सके.
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ही खेलों का उदघाटन और समापन समारोह भी आयोजित किया जाना है. इसके अलावा इसमें नियमित खेल प्रतिस्पर्धाओं का तो आयोजन होगा ही.
कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने खेलों की तैयारियों की निगरानी के लिये दस वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की समिति का भी गठन किया था.