सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:55:11 IST, Thursday, 2 September 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
राष्ट्रमण्डल खेलों के लिये सुरक्षा तैयारियां 15 सितंबर तक पूरी हो जायेंगी: गृहमंत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, सितंबर 01, 2010
 
P-Chidambaram.jpg
7 सितंबर से स्टेडियम सुरक्षा एजेंसियों के हवाले
गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को उनके मंत्रालय के मासिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रमण्डल खेलों को सुरक्षा मुहैया कराये जाने का काम 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके बाद इन तैयारियों की एक बार और समीक्षा की जायेगी.

इससे पहले दिन में श्री चिदंबरम ने गृहमंत्रालय, दिल्ली पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 3 अक्टूबर से आरंभ होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों के लिये सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. इस बैठक में गृहसचिव जी. के. पिल्लै और दिल्ली पुलिस के आयुक्त वाई एस डडवाल के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के अधिकारी भी मौजूद थे.

गृहमंत्री ने कहा कि सभी 13 खेल आयोजन स्थलों और स्टेडियमों के चारों ओर चार स्तरों वाला सुरक्षा घेरा तैयार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल गांव से स्टेडियम तक ले जाने के लिये विशेष प्रबंध किये जायेंगे इसके अलावा सारे रास्ते पर हेलीकॉप्टरों पर तैनात अचूक निशानेबाज कमाण्डो के जरिये निगरानी रखी जायेगी.

सुरक्षा एजेंसियां 7 सितंबर से सारे खेल आयोजन स्थलों को अपने नियंत्रण में ले लेगी. इन खेलों में भाग लेने के लिये 71 देशों के करीब 10 हजार एथलीटों के साथ-साथ पांच लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अनाज का नि:शुल्क वितरण आदेश, ना कि सलाह: सर्वोच्च न्यायालय
  आईपीएल की फण्डिंग के स्रोतों की जांच शुरू; दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा: सरकार
  आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका नहीं देने के पीछे सरकार का हाथ नहीं: ललित मोदी
  आईपीएल विवाद: शशि थरूर ने इस्तीफा दिया
  आईबी ने महत्वपूर्ण शहरों पर आतंकी हमले की नयी चेतावनी जारी की
  आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुंबई में आईपीएल मुख्यालय की छानबीन की
  आयकर विभाग ने आयोजन समिति और उसके साथ जुड़ी कंपनियों के खातों की जांच शुरू की
  प्रधानमंत्री ने जवाहर लाल स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.