सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:24:32 IST, Friday, 3 September 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
नीतीश कुमार माओवादियों से बातचीत को तैयार
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, सितंबर 02, 2010
 
Nitish-Kumar-01.jpg
नीतीश बातचीत को तैयार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बंधक समस्या को सुलझाने के लिये वे माओवादियों से बातचीत करने को तैयार हैं ताकि उनके कब्जे से पुलिस कर्मियों को छुड़ाया जा सके. नीतीश कुमार ने यह प्रस्ताव उस खबर के बाद दिया है जिसमें माओवादियों ने दावा किया है कि उन्होंने उनके कब्जे में मौजूद 4 में से एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है.

नीतीश कुमार ने कहा कि यदि माओवादी बातचीत के लिये आगे आना चाहते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी और सरकार उन्हें निकलने के लिये सुरक्षित रास्ता भी देने को तैयार है.

उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों को खुद तय करना होगा कि वो बातचीत के लिये किसे भेजना चाहते हैं. हालांकि नीतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाकर सरकार को बातचीत के लिये मजबूर करने के लिये माओवादियों की आलोचना भी की.

इसी बीच कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और स्पेशल टॉस्क फोर्स के जवानों ने माओवादियों को पकड़ने के अपने प्रयास तेज कर दिये हैं.

माओवादियों ने कल कुछ मीडिया संस्थानों में फोन करके दावा किया है कि उन्होंने अपने कब्जे में मौजूद पुलिस सब इंस्पेक्टर अभय यादव की हत्या कर दी है. इसी के बाद सरकार बातचीत के लिये तैयार हुई है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसा: मुख्य संदिग्ध बापी महतो झारखण्ड से गिरफ्तार
  ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों की संख्या 141 पहुंची
  ज्ञानेश्वरी रेल हादसा: सीबीआई ने तीन भगोड़ों पर ईनाम घोषित किया
  झारखण्ड में माओवादी के बारूदी सुरंग हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौत
  माओवादियों के हमले में बिहार में 10 पुलिस कर्मियों की मौत
  माओवादी और उनके पूरक संगठन ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना के लिये जिम्मेदार: चिदंबरम
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.