मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 00:48:53 IST, Monday, 6 September 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
सचिन तेंदुलकर भारतीय वायुसेना के मानद ग्रुप कैप्टेन बने
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, सितंबर 03, 2010
 
Sachin-Tendulkar-IAF.jpg
पी.वी. नायक ने तेंदुलकर को सम्मानित किया
प्रसिद्ध बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को मानद ग्रुप कैप्टेन के तौर पर सम्मानित किया. वायुसेनाध्यक्ष पी.वी. नायक ने सचिन तेंदुलकर को देश और क्रिकेट की उनकी सेवाओं के लिये इस सम्मान से नवाजा.

सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान हासिल हुआ है. साथ ही यह सम्मान हासिल करने वाले वे पहले ऐसे व्यक्ति भी हैं जिसकी पृष्ठभूमि वायुसेवाओं की नहीं रही है.

नई दिल्ली के वायुसेना सभागार में शुक्रवार को वायुसेनाध्यक्ष पी.वी. नायक ने 37 वर्षीय सचिन तेंदुलकर को यह ओहदा दिया और साथ ही वायुसेना का ब्रैण्ड अम्बैसडर भी नियुक्त करने की घोषणा की.

सचिन तेंदुलकर ने इस अवसर पर कहा, "यह मेरे लिये बहुत गर्व की बात है. मेरे बचपन का एक सपना पूरा हो गया. मैं हमेशा से ही वायुसेना की वर्दी पहनना और लड़ाकू विमान के पायलट की तरह से काला चश्मा पहनना चाहता था."

तेंदुलकर ने कहा कि उनका एक सपना तो पूरा हो गया और उन्होंने वायुसेना से कहा कि अब उनकी इच्छा सुखोई युद्धक विमान में उड़ान भरने की है. वायुसेना अध्यक्ष ने तुरंत इस मौके पर कहा कि वे सचिन की इच्छा को भी जल्द ही पूरा करेंगे.

वायुसेना का मानना है कि सचिन तेंदुलकर को इस तरह से जोड़ने से देश की युवा पीढ़ी वायुसेना में सम्मिलित होने के लिये आकर्षित होगी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आर के मल्होत्रा ने इंडियन ऑयल के निदेशक (शोध और विकास) का पद संभाला
  उत्तर प्रदेश के सात सार्वजनिक निगमों के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि
  एनटीपीसी ने अबतक के सर्वाधिक अंतरिम लाभांश का भुगतान भारत सरकार को किया
  ऑनर किलिंग (प्रतिष्ठा के लिये हत्या) के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और 8 राज्यों को नोटिस जारी किये
  काबुल बम हमले में मारे गये 6 भारतीयों के शव दिल्ली लाये गये
  केंद्र ने राज्यों से एकीकृत महानगरीय परिवहन प्राधिकरण के गठन को कहा
  
  केंद्र सरकार ने 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किये
  चीन ने अपने सैनिकों को इंटरनेट ब्लॉगिंग से रोका
  जनरल सरथ फोन्सेका को श्रीलंकाई सेना ने गिरफ्तार किया
  जब तक काम अधूरा है तब तक पद नहीं छोड़ूंगा: मनमोहन सिंह
  ज़ेन टेलीकॉम के अफ्रीका के कारोबार को खरीदकर भारती एयरटेल दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बनी
  ट्राई (TRAI) ने लैंड लाइन नंबरों को भी दस अंको का करने को कहा
  दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स अब तक नहीं मिला, सोनार का पता लगाने वाले उपकरणों का सहारा लिया जायेगा
  नेटग्रिड (NATGRID) की स्थापना में निजता के सभी मुद्दों का ध्यान रखा जायेगा: सरकार
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.