राज्यों से समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:29:29 IST, Tuesday, 7 September 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
6 चरणों में होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव, पहला मतदान 21 अक्टूबर को
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, सितंबर 06, 2010
 
S.Y.-Quraishi-Election-Commissioner.jpg
6 चरणों में होगा मतदान: एस वाई कुरैशी
नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिये कार्यक्रम घोषित करते हुये कहा कि आयोग ने 6 चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है. श्री कुरैशी ने कहा कि पहला मतदान 21 अक्टूबर को होगा और अंतिम मतदान 20 नवंबर को और 24 नवंबर को मतगणना की जायेगी.

आयोग ने कहा कि पहले तीन चरण की वोटिंग 21, 24 और 28 अक्टूबर को होगी जबकि नवंबर में बाकी के तीन चरण 1, 9 और 20 नवंबर को होगा.

श्री कुरैशी ने कहा कि आयोग ने त्योहारों की तारीख, कानून व्यवस्था की स्थिति और केंद्रीय बलों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुये 6 चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया और इसी आधार पर मतदान की तिथियां भी निर्धारित की गयीं.

बांका लोकसभा क्षेत्र के लिये उप चुनाव 1 नवंबर को कराया जायेगा. जनता दल (संयुक्त) के नेता दिग्विजय सिंह के निधन की वजह से यह लोकसभा सीट खाली हो गयी थी.

श्री कुरैशी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के प्रयोग के मुद्दे पर विचार करने के लिये जल्दी ही चुनाव आयोग एक सर्वदलीय बैठक बुलायेगा.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  बिहार के नालंदा में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी मिली
  बिहार बंधक समस्या समाप्त, माओवादियों ने तीनों पुलिस वालों को छोड़ा
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.