मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:37:32 IST, Wednesday, 8 September 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पी जे थामस ने मुख्य सतर्कता आयुक्त पद की शपथ ली
merisarkar news service
New Delhi, September 07, 2010
 
PJ-Thomas-CVC.jpg
भाजपा ने समारोह का बहिष्कार किया
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादे समारोह में पूर्व टेलीकॉम सचिव पी जे थामस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस समारोह का बहिष्कार किया. भाजपा नेता सुषमा स्वराज भी तीन सदस्यीय चयन समिति का हिस्सा थीं लेकिन उनके विरोध को दरकिनार करते हुये प्रधानमंत्री ने पी जे थामस को नया मुख्य सतर्कता आयुक्त बनाने का निर्णय लिया था.

भाजपा का आरोप है कि सतर्कता आयोग 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रहा है और ऐसे में पूर्व टेलीकॉम सचिव को नया मुख्य सतर्कता आयुक्त बनाने से इस घोटाले की जांच पर असर पड़ना तय है.

हालांकि इस अवसर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, गृहमंत्री पी. चिदंबरम और विधि एवं न्याय मंत्री वीरप्पा मोइली उपस्थित थे.

श्री थामस ने मंगलवार से ही अपना कार्यभार संभाल लिया है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  मंत्रियों के समूह ने जनगणना में जाति को शामिल करने की संस्तुति की
  सेबी ने निजी क्षेत्र की 14 कंपनियों को यूलिप योजनायें जारी करने से रोका
  सोनिया गांधी लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित
  स्विस बैंकों में जमा काले धन को सफेद बनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी: वित्तमंत्री
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.