मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:49:24 IST, Thursday, 8 December 2011 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का प्रस्ताव: इंटरनेट पर कपिल सिब्बल पर हमले तेज
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस नई दिल्ली, दिसंबर 07, 2011
 
Kapil-Sibal-Facebook-Twitter.jpg
प्रसिद्ध लोगों ने भी सवाल उठाये
सरकार की ओर से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर डाले जाने वाले संदेश-सामग्रियों पर निगरानी करने संबंधी पहल को लेकर दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के निशाने पर आ गए हैं। इंटरनेट की दुनिया में सरकार की ओर से की जाने वाली कथित सेंसरशिप को लेकर सख्त प्रतिक्रिया जताई जा रही है।

सांसद राजीव चंद्रशेखर, लेखिका शोभा डे और फिल्मकार शेखर कपूर जैसी हस्तियों ने भी सिब्बल के उस बयान पर नाखुशी जाहिर की है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने संकेत दिया था कि सरकार इंटरनेट साइट पर मौजूद आपत्तिजनक एवं आक्रामक सामग्रियों को हटाने के लिए कदम उठा सकती है।

इन हस्तियों का कहना है कि सरकार विचारों पर सेंसर नहीं कर सकती और अभिव्यक्ति की आजादी को भी नहीं दबाया जा सकता। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर सिब्बल और कथित सेंसरशिप को लेकर लोग धड़ल्ले से अपने विचार रख रहे हैं।

सांसद चंद्रशेखर ने अपने ट्वीट में कहा कि क्या आप सोच सकते हैं कि दूरसंचार विभाग में कुछ नौकरशाहों को काम दिया जा रहा है कि वे इंटरनेट पर संदेश-सामग्री के बारे में फैसला करें कि ये उचित हैं अथवा अनुचित।

मशहूर स्टॉक ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला ने कहा कि मैं नहीं समझता कि सिब्बल को इंटरनेट की समझ भी है। जब आप दूरसंचार विभाग का मंत्री एक वकील को बना देते हैं तो ऐसा ही होता है। यह उसी तरह है कि मायावती को आइटम गाने के लिए रख लिया जाए।

फिल्मकार शेखर कपूर ने ट्वीट में कहा कि सोशल मीडिया पर हर व्यक्ति क्षमतावान और प्रभावशाली है। यह सरकार के रखवालों को डरा रहा है।

लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने कहा कि सिब्बल साहब, यह कदम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले 10 करोड़ लोगों के इस देश में एक मैडम की निजता सुरक्षित करने के लिए है हम अपनी आजादी पंसद करते हैं और इसे बरकरार रखेंगे।

फिल्मकार कुणाल कोहली का कहना है कि सरकार की ओर से इंटरनेट को लेकर किसी भी तरह की सेंसरशिप अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटना होगा।
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  कमलनाथ सबसे धनी मंत्री और एंटनी के पास मंत्रियों में सबसे कम संपत्ति
  करोड़ों रुपये के हवाला लेन-देन के मामले में मधु कोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
  कश्मीर की रक्षा के लिए पाकिस्तान से दोबारा युद्ध लड़ने को तैयार हूं: अन्ना
  कांग्रेस नेताओं को सपने में खदेड़ता है हाथी: मायावती
  कांग्रेसी सांसदो ने मुरली मनोहर जोशी को फिर नहीं पेश करने दी 2जी रिपोर्ट
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.