मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:20:41 IST, Tuesday, 24 January 2012 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पित्रोदा समिति ने रेल किराया बढ़ाने के मामले अपनी सिफारिश नहीं सौंपी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस नई दिल्ली, जनवरी 23, 2012
 
Sam-Pitroda-Railway-Fare.jpg
रिपोर्ट सौंपने की खबरों का खण्डन
पित्रोदा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने अभी तक दस्तावेजों को अंतिम रूप नहीं दिया है या उन्हें नहीं सौंपा है। जहां तक मेरा सवाल है, हमारे पास रिपोर्ट का मसौदा ही नहीं है। हम इस पर काम कर रहे हैं।

मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की रिपोर्ट आई थी कि समिति ने रेल यात्री भाड़ा में एकमुश्त 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की अनुशंसा की है। पित्रोदा ने कहा कि पैनल आगामी कुछ हफ्ते अपनी अनुशंसा देगा क्योंकि रिपोर्ट तैयार करने के लिये यह तीन महीने से ज्यादा वक्त से गहन काम कर रहा है।

रेलवे ने आधुनिकीकरण को लेकर पिछले वर्ष सितम्बर में पित्रोदा के नेतृत्व में विशेषज्ञ समिति का गठन किया था जिसमें ट्रैक, सिगनल, रोलिंग स्टाक, स्टेशन और टर्मिनल पर ध्यान केंद्रित किया जाना था।

समिति के अन्य सदस्यों में एचडीएफसी लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक पारेख, एसीबीआई के पूर्व अध्यक्ष एम. एस. वर्मा, आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर रघुराम, आईडीएफसी के एमडी राजीव लाल और फीडबैक इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के अध्यक्ष विनायक चटर्जी शामिल हैं।
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  लोकपाल को रोकने के लिये सरकार ने एफडीआई विवाद पैदा किया: अन्ना हजारे
  लोकपाल को संवैधानिक दर्जा नहीं मिल पाने के लिये भाजपा जिम्मेदार: सोनिया गांधी
  लोकपाल पर मतदान के दौरान गायब कांग्रेस सांसदों को नोटिस
  लोकपाल विधेयक को संसदीय समिति ने दिया अंतिम रूप
  विकीलीक्स के खुलासों से बना भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल: जूलियान असांजे
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.