13/7 मुम्बई विस्फोट मामले में बिहार से दो गिरफ्तार
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस नई दिल्ली, जनवरी 23, 2012
यासीन भटकल अभी भी फरार:मारिया
महाराष्ट्र एटीएस ने सोमवार को 13 जुलाई को मुम्बई में तिहरे विस्फोट मामले बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ महत्वपूर्ण सफलता मिलने का दावा किया।
आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख राकेश मारिया ने संवाददाताओं से कहा कि 22 साल के नकमी अहमद वासी शेख और 23 साल के नदीम अख्तर अशफाक शेख को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया, लेकिन इस अपराध का साजिशकर्ता एवं इंडियन मुजाहिदीन का आतंकवादी यासिन भटकल अभी भी फरार है।
मारिया ने कहा कि नकमी सिंतबर 2010 में बिहार के दरभंगा जिले से मुम्बई आया था, जबकि उसी के गांव का रहने वाली नदीम मुम्बई के एंटाप हिल क्षेत्र में रहता था।