मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:55:25 IST, Friday, 27 January 2012 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
इस्लाम दुनिया का सबसे गलत समझा गया धर्म: पाकिस्तान
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस नई दिल्ली, जनवरी 27, 2012
 
Hina-Rabbani-Khar-Islam-Pak.jpg
सबसे गलत ढंग से पेश किया गया धर्म: हिना रब्बानी
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को कहा कि इस्लाम दुनिया में 'सर्वाधिक गलत समझा गया और गलत तरीके से पेश किया गया धर्म' है। उन्होंने साथ ही इस बात को स्वीकार किया कि अनपढ़ और गैर जिम्मेदार लोगों को इस धर्म की कमान अपने हाथों में लेने की अनुमति दी गयी।

वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (WEF) में लोकतंत्र विषय पर एक बहस में हिस्सा लेते हुए खार ने कहा कि मेरे दिमाग में इस्लाम दुनिया में सर्वाधिक गलत समझा गया और गलत तरीके से पेश किया धर्म है।

उदाहरण के लिए इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो महिलाओं के सम्मान की बात करता है। पूरी दुनिया को इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए क्योंकि हमने इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने दिया।

उन्होंने कहा कि इस्लाम ने सर्वाधिक बेहतरीन लोकतंत्रों का समर्थन किया है और हमारा देश दस साल में इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बनेगा।

खार ने कहा कि यदि आप पूछे कि क्या इस्लाम लोकतंत्र के रास्ते में आएगा। तो इसे दूसरी तरह देखना होगा। इस्लाम सर्वाधिक बेहतरीन लोकतंत्रों का समर्थन करता है।

इस्लाम और लोकतंत्र विरोधाभासी ताकतें नहीं हैं बल्कि वे एक दूसरे का समर्थन करने वाली ताकतें हैं। पाकिस्तान आने वाले दस साल में इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण होगा।
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 28 शियाओं की गोली मार कर हत्या की
  पाकिस्तान मेमोगेट काण्ड: आईएसआई प्रमुख शुजा पाशा और हुसैन हक्कानी को सम्मन
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.